अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एल एंड टी के चेयरमैन एस एन सुब्रह्मण्यन ने पीरियड्स लीव का ऐलान किया है। इससे उनकी प्रशंसा हो रही है।

The Exclusive khabar. हालिया समय में वर्किंग टाइम को लेकर विवादों में रहे एल एंड टी के चेयरमैन एस एन सुब्रह्मण्यन ने इस एक ऐसा ऐलान कर दिया जिसके बाद अब उनकी प्रशंसा हो रही है। दरअसल, एस एन सुब्रह्मण्यन ने कर्मचारियों को एक हफ्ते में 90 घंटे काम करने की बात कही थी। सिर्फ इतना ही नहीं आगे यह भी कह दिया था कि कोई पति घर में अपनी पत्नी को कितनी देर तक घूर सकता है। एस एन सुब्रह्मण्यन के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।
यूपी: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर करा दी पति की हत्या
हालांकि, एल एंड टी के चेयरमैन एस एन सुब्रह्मण्यन ने अब महिलाओं को एक दिन की पीरियड्स लीव देने का फैसला लिया है, जिसकी अब खूब तारीफ की जा रही है। उन्होंने यह ऐलान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व किया और कहा कि पैरेंट ग्रुप की कंपनी में काम करने वाली लेडीज पीरियड्स (Menstrual leave) के दिनों में एक दिवस का अवकाश ले सकेंगी।
फैसले से राहत में पांच हजार से अधिक महिलाएं
लार्सन ऐंड टुब्रो (L&T) कंपनी में काम करने वाली महिलाओं के लिए यह बहुत ही राहत देने वाली है। एक आंकड़े के अनुसार इस कंपनी में करीब 60 हजार कर्मचारियों में 9 फीसदी महिला कर्मचारी हैं। बताया जा रहा है कि एसएन सुब्रमण्यन के इस फैसले से करीब 5 हजार महिलाओं को लाभ मिलेगा।
इन राज्यों की महिलाएं उठा रहीं पीरियड्स लीव का लाभ
ध्यातव्य है कि विभिन्न राज्यो में निजी और सरकारी, दोनों क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं को पीरियड्स लीव प्रदान की जाती है। इसमें ओडिशा, केरल, बिहार, सिक्किम जैसे राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में महिलाओं को पीरियड्स के दौरान छुट्टी प्रदान की जाती है। इसके साथ ही कर्नाटक सरकार भी निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को साल में छह दिन पीरियड्स लीव देने पर विचार कर रही है।