कुशीनगर: यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा की अंग्रेजी कॉपी का बंडल गायब होने से हड़कंप

यूपी के कुशीनगर में यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा की अंग्रेजी कॉपी का बंडल गायब होने से हड़कंप मचा है। मामला जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया का है।

0
10

यूपी के कुशीनगर में यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा की अंग्रेजी कॉपी का बंडल गायब होने से हड़कंप मचा है। मामला जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया का है।

यूपी के कुशीनगर से यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी खबर आ रही है, जहां यूपी बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय की कॉपी संकलन केंद्र पर जमा नहीं होने से विभागीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता की तहरीर पर कसया थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एल एंड टी के चेयरमैन का ऐलान, मिलेगा पीरियड्स लीव

कल 7 मार्च को प्रथम पाली में हाई स्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इसके बाद जनता इंटर कॉलेज सोहसा मठिया की परीक्षा पुस्तिका उप संकलन केंद्र बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर नहीं पहुंचा। काफी देर बाद जब परीक्षा कॉपी जमा न होने की सूचना उप संकलन केंद्र के उप नियंत्रक ने डीआईओएस कार्यालय में इसकी जानकारी दो तो कार्यालय में हड़कंप मच गया। इसके बाद देर रात तक पेपर की खोज बीन हुई लेकिन पेपर नहीं मिलने पर।

जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने कसया थाना में तहरीर देकर जनता इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक कपिलदेव प्रसाद और उप संकलन केंद्र के उप नियंत्रक उमेश उपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया। एफआईआर के अनुसार केंद्र व्यवस्थापक कपिल देव प्रसाद के द्वारा कॉपी जमा नहीं किया गया और उप संकलन केंद्र के उप नियंत्रक उमेश उपाध्याय ने काफी देर बाद इसकी जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को दी, जिससे दोनों की लापरवाही पर यह कार्यवाही की गई है।दूसरी तरफ यूपी बोर्ड की परीक्षा में हुई इस बड़ी लापरवाही के बाद छात्रों में भी गहमागहमी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here