कुशीनगर: हीरक जयंती पर महिला सशक्तिकरण पर आधारित चौपाल आयोजित

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती पर कुशीनगर राजकीय बौद्ध संग्रहालय की ओर से महिला सशक्तिकरण पर आधारित चौपाल का आयोजन हुआ।

0
25

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती पर कुशीनगर राजकीय बौद्ध संग्रहालय की ओर से महिला सशक्तिकरण पर आधारित चौपाल का आयोजन हुआ।

कुशीनगर. राजकीय बौद्ध संग्रहालय की ओर से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती के मद्देनजर मंगलवार की देर शाम विशंभरपुर में महिला सशक्तिकरण विषय पर चौपाल लगाई गई। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित किया व बौद्ध धर्म की समृद्ध विरासत को भी उजागर किया।

डीडीयू गोरखपुर विश्वद्यालय हीरक जयंती: कुशीनगर पहुंची साइकिल यात्रा का हुआ स्वागत

गोरखपुर विश्वविद्यालय से साइकिल यात्रा में आए 25 उत्साही छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया, जो महिला सशक्तिकरण के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। वहीं म्यांमार बुद्ध विहार, कुशीनगर में “रूट्स ऑफ बुद्धिज़्म” विषय पर एक भव्य छायाचित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी का उदघाटन भिक्षु संघ अध्यक्ष अग्ग महापंडित भदंत ज्ञानेश्वर ने फीता काटकर किया।

अध्यक्षता तेज प्रताप शुक्ल और संचालन तरुण शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रबंध समिति सचिव वीरेंद्र सिंह अहलूवालिया, डॉ. गौरव तिवारी, डॉ. निगम मौर्य, डॉ. नंदकिशोर सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, दिनेश दुबे, नसीरुद्दीन बेग आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here